खून का प्यासा मुहावरे का मतलब ( Khoon ka pyasa muhavare ka matlab)
खून का प्यासा मुहावरे का मतलब है बड़ा दुश्मन होना, कट्टर दुश्मन होना या जानी दुश्मन होना। इसका सीधा सा मतलब है की वो उसको मार डालना चाहता है इतने बड़े दुश्मन है। क्योंकि उसकी दुश्मनी उसके खून से ही ख़तम होगी इसलिए ये कहा जाता है की वो खून का प्यासा है।
खून का प्यासा मुहावरे का वाक्य प्रयोग
जहाँ कहीं भी हमे किसी की कट्टर दुश्मनी को बताना हो वहां पर हम इस मुहावरे का उपयोग कर सकते हैं। इसके कुछ वाक्य प्रयोग
- वीरू ने एक बार अजय को भरी बाज़ार में मार दिया था तबसे अजय वीरू के खून का प्यासा है।
- मैंने अनुराधा का क्या तोडा वो तो मेरे खून की प्यासी हो गयी।
- प्रांजल के दादागिरी की वजह से पूरा गाँव उसके खून का प्यासा है।
- विजय तो ऐसे दिखाता है जैसे वो मुझे बहुत मानता है लेकिन सच में वो मेरे खून का प्यासा है।
- भारत सरकार आतंकवादियों के खून की प्यासी है।
- रूस-उक्रेन का युद्ध देखकर लगता है की वो एक-दूसरे के खून के प्यासे हैं।
खून का प्यासा मुहावरे का उपयोग
यह एक बहुत ही प्रचलित मुहावरा है और ज्यादातर छोटे बच्चो की परीक्षाओं में पूछा जाता है। अगर छोटे बच्चो को मुहावरों के जरिये ज्ञान दिया जाए तो वो जल्दी सीखते हैं इसलिए इन मुहावरों का उपयोग आप छोटे बच्चे को पढ़ाने सीखाने के लिए कर सकते हैं।
अगर आप छोटे हैं तो इसका उपयोग आप अपने दैनिक जीवन की भाषा में करके आनंद ले सकते हैं। साथ ही साथ आप इसका उपयोग अपने परीक्षा की तैयारी के लिए भी कर सकते हैं।
आप अपने दैनिक जीवन में कह सकते हैं की मै बहुत हँसता हूँ ये देखकर मेरे दुश्मन मेरे खून के प्यासे हैं। अगर कोई भी आपका बहुत बड़ा दुश्मन है या आप उसके तो इस मुहावरे का इस्तेमाल आप उनके लिए कर सकते हैं।
आपको यह लेख कैसा लगा comment करके बताएं।
और मुहावरे- आँखों का तारा होना
4 thoughts on “मुहावरा खून का प्यासा का अर्थ और 6 वाक्य प्रयोग”