गढ़ फतह करना – कठिन काम मे सफलता प्राप्त करना, बहुत परिश्रम वाले काम को पूरा करना।
इस मुहावरे को एक और नाम से जाना जाता है – किला जीतना। दोनों का मतलब एक ही होता है।
कहाँ से आया मुहावरा गढ़ फतह करना
पहले के समय में जब एक राजा दूसरे राजा पर हमला करता था तो उस राजा का एक ऐसा क्षेत्र होता था जहाँ उसे कोई भी हरा नहीं सकता था। उस जगह को उस राजा का गढ़ कहते थे, उसको अगर दूसरा राजा जीत जाता था तो समझ लो की वो पूरी तरह जीत गया लेकिन वो जीतना कठिन होता था। इसलिए अब भी कोई अगर कठिन काम में सफलता पा जाता है तो कहते हैं गढ़ फतह कर लिया या किला जीत लिया (क्योंकि ज्यादातर गढ़ किला ही होते थे)।
गढ़ फतह करना मुहावरे के 5 वाक्य प्रयोग
- रमेश पढने में इतना कमजोर है की उसके लिए 12 पास करना गढ़ फतह करना था।
- विरजू ने विजय से खेत का केस जीत कर गढ़ फतह कर लिया।
- आराध्या को सरकारी नौकरी क्या मिली मानो उसने गढ़ फतह कर लिया।
- आजकल IAS बनना गढ़ फतह करना है।
- गढ़ फतह करना हर किसी के बस की बात नहीं है।
मुझे आशा है की यह लेख आपको पसंद आया होगा। इस मुहावरे का उपयोग आप परीक्षा की तैयारी के लिए कर सकते हैं या बोल-चाल के लिए भी कर सकते हैं।
और मुहावरे- खून ठंडा होना मुहावरे का अर्थ और 5 वाक्य प्रयोग